ग्राम भारती सचिव कुसुम लता जैन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर के तहत मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ सफाईकर्मियों को माला पहनाकर उनके सम्मान के बाद शुभारम्भ किया। इसके दौरान सचिव जैन ने सफाई कर्मचारियों, कुष्ठ रोगियों, वरिष्ठजानो तथा वार्ड नंबर 1 व 2 के पार्षद के साथ श्रमदान किया। सचिव कुसुम जैन ने बताया कि अगर सफाईकर्मी नहीं होंगे तो देश का बुरा हाल हो जायेगा। इनके कारण ही रोज हमारे आस पास सफाई रहती है। हमे इनका सम्मान और सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा राजस्थान सरकार व नगर निगम जयपुर द्वारा भी ''स्वछता ही सेवा'' पखवाड़ा मनाया जा रहा है । इसमें वे स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संदेश दे रही हैं। सचिव कुसुम जैन ने 2 अक्टूबर से सभी को सुबह 10 बजे से एक घंटे प्रतिदिन के लिए लोगों से स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील की। उन्होंने बताया कि सोमवार को महात्मा गांधी की 154वीं जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज देशभर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत श्रमदान किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को आमेर वाराही गेट के आसपास की जगहों को चुना गया है। ग्राम भारती समिति की सचिव कुसुम लता जैन, वार्ड नंबर 1 पार्षद हनुमान गुर्जर, वार्ड नंबर 2 की पार्षद अंजलि ब्रह्मभट्ट, वरिष्ठ नागरिक विनोद शर्मा, मोहन लाल शर्मा, रामजी लाल भड़ाना, फातमा, काँती, पल्लवी शर्मा, संगीता, रामचंद्र सैनी, रफत खान, मोसीन खान, शिवगोपाल शर्मा, राजकीय आयुर्वेद औषद्यालय के डॉक्टर सलीमुद्दीन, डॉक्टर मनोज सोनी, महावीर निकेतन आमेर के आवासी कुष्ठ रोगी एवं दिव्यांग तथा आमेर क्षेत्र के सफाईकर्मियों के साथ झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया। इस मौके ही कुसुम लता जैन ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आमेर क्षेत्र के 35 सफाईकर्मियों का सम्मान माला पहना कर किया। वही ग्राम भारती समिति के पर्यावरण केंद्र गाँधीवान में गाँधी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर गाँधी जयंती मनाई। स्थानिये युवाओ ने गाँधीवन के कार्यकर्ताओ के साथ वृक्षारोपण तथा सफाई कार्य किया।
