विधानसभा चुनावों से ठीक पहले महिलाओं और कर्मचारियों के लिए सीएम ने बड़ी घोषणाएं की है। महिलाओं और बालिकाओं को अब रोडवेज बसों में मंथली पास बनवाने पर 90 फीसदी छूट मिलेगी, केवल 10 फीसदी पैसा देने पर मंथली पास बन सकेंगे। सीएम अशाक गहलोत ने विजन डॉक्यूमेंट जारी करने के मौके पर महिलाओं और कर्मचारियों के लिए ये घोषणाएं की हैं। एप बेस काम करने वाले गिग वर्कर्स को 5000 रुपए देने की घोषणा की गई है। गहलोत सरकार ने गिग वर्कर कल्याण के लिए अलग से कानून बनाया है। ओला, उबर, स्विगी, जोमैटो समेत इंटरनेट आधारित कम्पनियों में काम करने वाले गिग वर्कर्स में डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर जैसे काम शामिल हैं। गिग वर्कर्स को राजस्थान सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन करवाने पर हेलमेट, ड्रेस, शूज जैसे रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए 5000 रुपए की वन टाइम सहायता दी जाएगी।
