चौमूं शहर के मोरीजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित की जा रही राजस्थानी एप्लिक वर्क कार्यशाला के दूसरे दिन गृह विज्ञान की छात्राओं ने टेक्सटाइल फैक्ट्री के व्यर्थ कपड़ों, कतरनों तथा गाय के चारे, फूस आदि से हस्त निर्मित सजावटी बंदनवार बनाने हेतु विविध पक्षी व चिड़िया तैयार की। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग एवं नवाचार प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में ऐ के इंटरनेशनल, जयपुर द्वारा किया जा रहा है। कार्यशाला में ऐ के इंटरनेशनल की ओर से अवधेश कुमार पांडे एवं श्रीमती मंजू पांडे तथा गृह विज्ञान विभाग की ओर से प्रोफेसर कविता गौतम एवं प्रोफेसर मीनाक्षी जैन उपस्थित रहे। कार्यशाला में गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने अत्यंत उत्साह पूर्वक भाग लिया ।
