जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित एनर्जी ड्रिंक्स बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गांधी चौक, मानसर चौराहा, व्यास कॉलोनी, सूफी साहब की दरगाह क्षेत्र, माही दरवाजा और नया दरवाजा सहित शहर के कई प्रमुख बाजारों में आसानी से उपलब्ध हैं। दुकानदार बिना किसी भय के इन उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंध के बावजूद गोदामों से लगातार बाजार में माल की सप्लाई की जा रही है। विभाग का दावा है कि आदेश जारी होने के बाद गोदामों से स्टॉक हटा लिया गया था, लेकिन बाजार में जारी बिक्री इस दावे पर सवाल खड़े कर रही है। अब तक किसी गोदाम पर कार्रवाई नहीं होने से निगरानी व्यवस्था भी कटघरे में है। मामले पर कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेश पारासर ने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण कराया गया है। मुंडवा क्षेत्र में खाद्य तेल से जुड़े प्रकरण में टीम व्यस्त होने के कारण अभियान शुरू नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में विशेष अभियान चलाकर जिलेभर में सैंपलिंग और जांच की जाएगी तथा प्रतिबंधित उत्पाद बेचते पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।नागौर । राजस्थान सरकार और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद नागौर जिले में एनर्जी ड्रिंक्स की खुलेआम बिक्री जारी है। प्रदेशभर में छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई के बीच नागौर में अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने से खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
देश
प्रतिबंध के बावजूद नागौर में धड़ल्ले से बिक रहे एनर्जी ड्रिंक्स:
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, विशेष अभियान चलाने का दावा
- by रितेश पारीक
- Jul 18,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
