सांडों की लड़ाई के दौरान सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने बताया कि बृज नगर में आवारा सांडों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। आए दिन सांडों के आपस में लड़ने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जिससे बाजार में आने वाले लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने मांग की कि आवारा सांडों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो।डीग। बृज नगर के मुख्य बाजार में शनिवार को दो आवारा सांडों की भिड़ंत से अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुई इस घटना से राहगीरों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जबकि सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
देश
मुख्य बाजार में भिड़े दो आवारा सांड, मची अफरा-तफरी:
कई बाइक क्षतिग्रस्त, लोगों ने नगर पालिका से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की
- by रितेश पारीक
- Aug 01,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
