Thu, 08 06, 2026
देश

एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा के आवेदन का आज आखिरी दिन:

एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा के आवेदन का आज आखिरी दिन:ssc.nic.in पर करें अप्लाई, 1558 पदों पर भर्ती

post-img

मल्टी-टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार (सीबीआईसी, सीबीएन) परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने की आज यानी 21 जुलाई 2023 आखिरी तारीख है। इन पदों पर 30 जून से आवदेन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के तहत 1558 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

सितंबर में हो सकती है एग्जाम

उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा सितंबर में हो सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • Apply करें' टैब पर क्लिक करें और 'एसएससी एमटीएस' चुनें।
  • एसएससी एमटीएस 2023 अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने डिटेल्स दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड आपके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  • स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • एसएससी एमटीएस फीस का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर रखें।

Related Post