Thu, 08 06, 2026
देश

भूतेड़ा के सरकारी विद्यालय में विश्व मानक दिवस पर भारतीय मानक ब्यूरो का दिया संदेश:

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शपथ का किया पठन

post-img

भूतेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपप्राचार्य विनोद कुमार देवन्दा की अध्यक्षता में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के तहत भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विश्व मानक दिवस के रूप में मनाया गया। वरिष्ठ अध्यापक शंकर लाल बुनकर ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर शाखा कार्यालय फर्स्ट द्वारा जनहित में जारी विश्व मानक दिवस पर भारतीय मानक ब्यूरो का संदेश और शपथ प्रार्थना सभा के दौरान उमंग और उल्लास के साथ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा पढ़ी गई। 
उपप्राचार्य विनोद कुमार देवंदा ने बताया की दुनिया भर में नियामको, उपभोक्ताओ और उद्योगों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण के महत्व के बारे में जानकारी फैलाने के लिए हर साल 14 अक्टूबर को विश्व भारत दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर चौथमल शर्मा, कल्पना जैफ, नीलम राजपूत, सुमित्रा यादव, पवन पारीक, सुरेश जाट, लीना माहेश्वरी, प्रभात कुमार जैन,ओमप्रकाश बुनकर, नंदाराम सामोता, अर्जुन लाल रूण्डला, ममता एवं समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Post