जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला न्यायालयों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (स्थायी लोक अदालतों सहित) में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III एवं ग्रेड-II के कुल 163 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 22 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
इन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (अंग्रेजी) के 141 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी) के 13 पद तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) के 9 पद भरे जाएंगे।
योग्यता और आयु
आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (कला, विज्ञान या वाणिज्य) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान एवं राजस्थानी बोलियों की सामान्य जानकारी होनी चाहिए।
कंप्यूटर योग्यता के रूप में आरएससीआईटी (RSCIT), ओ-लेवल, COPA, DPCS, कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिप्लोमा, 12वीं में कंप्यूटर साइंस विषय या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है। चयन के समय मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को प्रोबेशन अवधि में 23,700 रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलेगा। प्रोबेशन पूर्ण होने के बाद पे-मैट्रिक्स लेवल-10 (33,800 रुपये से 1,06,700 रुपये) के अनुसार वेतन एवं अन्य सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी (क्रीमी लेयर), एमबीसी (क्रीमी लेयर) एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी : 750 रुपये
- राजस्थान के ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एमबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) एवं ईडब्ल्यूएस : 600 रुपये
- एससी, एसटी, दिव्यांग एवं पूर्व सैनिक : 450 रुपये
तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले शॉर्टहैंड परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (स्पीड टेस्ट एवं प्रोफिशिएंसी टेस्ट) होगी। दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन शॉर्टहैंड टेस्ट, कंप्यूटर दक्षता, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक विज्ञप्ति का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है।
