सीकर में नीट परीक्षा परिणाम आने के बाद 17 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र पिछले दो वर्षों से हॉस्टल में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ नीट यूजी की परीक्षा भी दी थी। रविवार सुबह हॉस्टल स्टाफ छात्र को जगाने उसके कमरे पर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारियों ने खिड़की से देखा तो छात्र फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक जयपुर ग्रामीण क्षेत्र का निवासी बताया गया है। उद्योग नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि छात्र हॉस्टल के कमरे में अकेला रहता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं रखता था। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्र के नीट परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
कमरे में अकेला रहता था छात्र
सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी
देश
सीकर में NEET रिजल्ट के बाद 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:
दो साल से हॉस्टल में रहकर कर रहा था तैयारी
- by रितेश पारीक
- Jul 19,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
