Thu, 08 06, 2026
देश

कला उत्सव 2023 प्रतियोगिता में मोनिका सैनी ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया:

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद स्कूल ने आयोजित किया जिला स्तरीय किशोरी मेला

post-img

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद स्कूल शिक्षा विभाग जयपुर के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय किशोरी मेले में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल भानपुर कलां  की छात्रा मोनिका सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रधानाचार्य कौशलेंद्र मीना ने बताया कि 11 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल की कक्षा 12वीं छात्रा मोनिका सैनी ने कला उत्सव प्रतियोगिता 2023 के खेल खिलौने खेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विजेता मोनिका को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया है। इससे पहले भी मोनिका ने जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। मोनिका के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है। मोनिका को स्कूल प्रधानाचार्य मीना, स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वला भविष्य की कामना की है।

Related Post