जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। जेएनयू के यूजी प्रोग्राम में एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 के स्कोर के आधार पर होगा। यूजी के साथ ही सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशियेंसी प्रोग्राम के लिए भी आवेदन शुरू हो गए हैं। वे कैंडिडेट्स जो इन कोर्सेस में एडमिशन लेना चाहते हों, बताए गए पैटर्न में अप्लाई कर सकते हैं।
