Thu, 08 06, 2026
देश

यूपीपीएससी पीसीएस 2023 मेन एग्जाम की डेट बदली:

यूपीपीएससी पीसीएस 2023 मेन एग्जाम की डेट बदली:उम्मीदवारों की मांग पर लिया फैसला, अब 26 सितंबर से एग्जाम

post-img

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2023 मेन एग्जाम की तारीखों में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 26 सितंबर से होगी। पीसीएस मेन्स 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चल रही है। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की मांग पर बदली तारीख

यूपी पीसीएस की मेन एग्जाम संघ लोक सेवा आयोग की मेन एग्जाम की तारीखों से टकरा रही थी। प्रदेश से कई होनहार उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। एक तारीख पर दो एग्जाम होने के कारण उम्मीदवारों के सामने किसी एक परीक्षा को छोड़ने की मजबूरी थी।

इस संबंध में कई उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से अपनी तारीखों में बदलाव की मांग की थी। जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

यूपीएससी की परीक्षाएं 24 सितंबर को खत्म
इस संबंध में 20 जुलाई को आयोग की ओर से जारी नोटिस में साफ लिखा है कि परीक्षाएं अब 23 की जगह 26 सितंबर से शुरू होंगी क्योंकि यूपीएससी की परीक्षाएं 24 सितंबर को खत्म हो जाएंगी। आयोग के इस निर्णय से उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है।

Related Post