शहर के मोरीजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार से राजस्थानी एप्लिक वर्क पर 6 दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ हुई। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग एवं नवाचार प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में ऐ के इंटरनेशनल, जयपुर द्वारा किया गया। कार्यशाला में ऐ के इंटरनेशनल की ओर से अवधेश कुमार पांडे एवं मंजू पांडे ने छात्राओं को राजस्थानी एप्लिक वर्क की उपयोगिता एवं विधि की संपूर्ण जानकारी दी | साथ ही कौशल विकास के द्वारा आयात निर्यात में रोजगार के अवसरों एवं आय संवर्धन के बारे में छात्राओं को जागरूक किया।
गृह विज्ञान विभाग की ओर से प्रोफेसर मीनाक्षी जैन ने कार्यशाला के महत्व एवं हस्तकलाओं में नवाचार संबंधी जानकारी देते हुए छात्राओं को विविध कौशलों में दक्षता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर कविता गौतम ने छात्राओं को कौशल दक्षता का महत्व स्पष्ट करते हुए आगंतुक ट्रेनर्स को का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यशाला में गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने अत्यंत उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में नवाचार प्रकोष्ठ की ओर से प्रोफेसर हंसा लुनायच तथा डॉ. शाहिना परवीन उपस्थित रहे।
