Thu, 08 06, 2026
देश

सरकारी स्कूलों की बच्चे सीखेंगे साइबर सुरक्षा का पाठ:

बच्चों की शैक्षणिक क्षमता को देखते हुए तैयार किया सिलेबस

post-img

राज्यभर में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को साइबर सेफ्टी का पाठ पढ़ाया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से इसका सिलेबस जारी कर दिया है। विभाग ने सिलेबस तैयार करने के लिए राज्य परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने बच्चों की शैक्षणिक क्षमता को देखते हुए सिलेबस तैयार किया है। जिलेभर में 84 हजार से अधिक बच्चों को इसका पाठ पढ़ाया जाएगा। जिले में 94 बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशकों और दो वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशकों की हाल में नियुक्ति दी है। विभाग इनका जॉब प्रोफाइल तैयार कर रहा है। अब यह शिक्षक बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा का अध्ययन और साइबर सेफ्टी का ध्यान देंगे। साथ ही बच्चों को बताया जाएगा कि आधुनिक तकनीकी से किस प्रकार से सुरक्षित रहा जा सकता है।
ऐसे सीखेंगे साइबर सेफ्टी के गुर
साइबर सेफ्टी के तहत बच्चों को इंटरनेट उपयोग के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बच्चों को इंटरनेट पर अपने पासवर्ड इस्तेमाल करने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इंटरनेट पर ऑनलाइन गेम खेलते समय ध्यान रखने वाली बातों को बताया जाएगा। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर अभिभावक और शिक्षक को सूचना करने के बारे में बताया जाएगा। विद्यार्थियों को यह भी बताया जाएगा कि इंटरनेट पर स्कूल, नाम, पता और अन्य गोपनीय जानकारियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Related Post