जोधपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच से जुड़े विधि विभाग कांग्रेस के वकीलों ने छात्रों के समर्थन में हाईकोर्ट के गेट नंबर-3 से अंबेडकर सर्किल तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद वकीलों ने हाईकोर्ट परिसर में धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में छात्रों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। वहीं जयपुर के जवाहर सर्किल पर भी विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कोटा में मंत्री मदन दिलावर और मंत्री हीरालाल नागर के आवास के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई। गुरुवार को भी प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने मंत्री हीरालाल नागर के आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया था। राज्यभर में हुए प्रदर्शनों के दौरान छात्रों, वकीलों और विभिन्न संगठनों ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की।जयपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को राजस्थान के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। जयपुर, जोधपुर और कोटा में छात्र संगठनों, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वकीलों ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
जोधपुर में बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस से धक्का-मुक्की
जयपुर में वकीलों का पैदल मार्च, हाईकोर्ट परिसर में धरना
राजस्थान यूनिवर्सिटी में दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी
कोटा में मंत्रियों के आवास पर सुरक्षा बढ़ाई
परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की उठी मांग
देश
नीट पेपर लीक पर राजस्थान में उबाल: जयपुर, जोधपुर और कोटा में छात्रों-वकीलों का प्रदर्शन:
जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर में गूंजा विरोध
- by रितेश पारीक
- Jul 24,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
