बारां। बारां जिले के अटरू ब्लॉक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय केरवालिया देवपुरा में शुक्रवार को मिड-डे मील खाने के बाद करीब 30 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने पर एंबुलेंस और निजी वाहनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोठपुर पहुंचाया गया। उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम गोयल ने बताया कि विद्यालय में कुल 43 विद्यार्थियों में से 38 ने मिड-डे मील ग्रहण किया था। भोजन के कुछ देर बाद करीब 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम गोयल और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भंवरलाल जनागल मौके पर पहुंचे तथा बच्चों के उपचार की जानकारी ली। प्रशासन ने मिड-डे मील के नमूने जांच के लिए सुरक्षित रखवा दिए हैं। प्रारंभिक जांच में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि भोजन में मिर्च अधिक होने के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ने की आशंका है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कालूलाल मीणा और चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश सुमन ने बताया कि सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। उपचार के बाद सभी बच्चों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने का वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।अधिकारी पहुंचे मौके पर
मिर्च अधिक होने की आशंका
जांच रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
देश
बारां में मिड-डे मील खाने के बाद 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज के बाद सभी स्वस्थ:
सरकारी स्कूल में भोजन के बाद उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत; प्रशासन ने भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे
- by रितेश पारीक
- Jul 17,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
