Fri, 08 07, 2026
देश

वाहन बिक्री:

बाजार तैयार, वाहनों की अधिक मांग के चलते कंपनियों ने मंगवाये एडवांस स्टॉक है

post-img

वाहनों की खरीदारी के लिए नवरात्र से लेकर दीपावली तक का समय श्रेष्ठ माना जाता है। ज्यादातर लोग शुभ मुहूर्त में ही वाहन खरीदना पसंद करते हैं। श्राद्ध पक्ष से पहले ही वाहन शोरूमों में दोपहिया व चौपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। वाहन विक्रेताओं को इस साल पिछले साल के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत अधिक बिक्री होने का अनुमान है। अच्छी बिक्री के चलते शोरूमों में तैयारियां भी अच्छे से की जा रही है। वाहनों की अधिक मांग के चलते कंपनियों ने अधिक स्टॉक मंगवाया है।

दोपहिया व चोपहिया वाहनों के विक्रेता मुकेश मित्तल ने बताय कि दो पहिया वाहनों में 6 जी टेक्निक आई है जबकि चौपहिया वाहनों में नई टेक्नॉलॉजी के फीचर लाए गए हैं। कंपनी ने युवाओं की पसंद व आम आदमी की जेब को देखते हुए कम कीमत में 100 सीसी बाइक लांच की है। उन्होंने बताया कि इन दिनों पेट्रोल वाहनों में भी बैटरी सिस्टम लगा हुआ है, जो सबके लिए उपयोगी है। स्कूटी की मांग इस बार भी अधिक है क्योंकि यह महिलाएं व पुरुष सभी के लिए उपयोगी है। चौपहिया वाहनों को टैक्सी के लिए भी खरीदा जा रहा है, इसमें सीएनजी किट भी लगी हुई है। स्कूटी में ग्रे और ब्लू रंग की मांग अधिक है।

वाहनों की बिक्री अच्छी रहेगी

वाहन विक्रेता बताते हैं कि नवरात्रा की अष्टमी व नवमी के अलावा धनतरेस व दीपावली पर वाहनों की बिक्री अच्छी रहेगी। इसके लिए पहले ही एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। पिछले सालों के मुकाबले इस बार अच्छी बिक्री होगी। कोरोना के बाद परिवार के लिए गाड़ी अधिक खरीदी जा रही है। क्योंकि लोग परिवार के साथ सफर करना पसंद करते हैं। कंपनी ने मांग को देखते हुए अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया है। बुकिंग श्राद्ध से पहले ही शुरू हो गई है।

Related Post