Thu, 08 06, 2026
देश

कल से आएगी कारोबार में तेजी, बाजार में तैयारी पूरी:

मोटरसाइकिलों सहित अन्य वस्तुओं की अच्छी बिक्री की उम्मीद

post-img

शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू होंगे। जिसके साथ ही दीपावली त्योहार का सीजन भी शुरू हो जाएगा। जिससे बाजार में अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। बाजार में भीड़ दिखाई देने लगी है। नवरात्र में खरीदारी का शुभ मुहुर्त रहनेे से व्यवसायियों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। श्राद्ध पक्ष में सुस्त पड़े कारोबार में नवरात्र से तेजी आएगी। नवरात्र में मोटरसाइकिल, चौपहिया वाहन आदि की बिक्री अधिक होती है। ऐसे में कुछ मोटरसाइकिल शोरुम संचालकों से बात की तो उन्होंने अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई।
मंगवाए नए मॉडल
मोटरसाइकिल एजेंसी के संचालक पप्पू गुप्ता ने बताया कि नवरात्र में कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। एजेंसी पर मोटरसाइकिलों के नए मॉडल उपलब्ध है। फाइनेंस पर भी गाडियां उपलब्ध करा रहे हैं। विभिन्न नए मॉडल की गाडियां आई है। 70 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक की गाडियां शोरुम पर है। नवरात्र में 100 गाडियों का कारोबार होने की उम्मीद है।
ग्राहकों की पसंद का ध्यान
एक अन्य मोटरसाइकिल शो रूम के सोहनसिंह ने बताया कि नवरात्र में कारोबार की तैयारी पूरी है। ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुरूप मॉडल हमारे पास है। कुछ नए मॉडल व बेहतर क्वालिटी की बाइक आई है। नवरात्र में 70 से 80 गाडियों का कारोबार होने की उम्मीद है। नए मॉडल की मोटरसाइकिलें आई हैं।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों का भी क्रेज
बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का भी क्रेज है। लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी आदि भी पसंद आ रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटी विक्रेता कुलदीपसिंह ने बताया कि नवरात्र के चलते नए मॉडल मंगवाए हैं। ग्राहकों को ऑफर भी दे रहे हैं। हमारे पास स्कूटी की 92 हजार रुपए से रेंज शुरू है। नवरात्र और आगामी त्योहारों पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

Related Post