Fri, 08 07, 2026
देश

डी-मार्ट के फाउंडर ने 'हेल्थ एंड ग्लो' का अधिग्रहण किया:

डी-मार्ट के फाउंडर ने 'हेल्थ एंड ग्लो' का अधिग्रहण किया:750 करोड़ रुपए में हुई डील, नायका जैसे ब्रांडों को ब्यूटी-पर्सनल केयर मार्केट में मिलेगी टक्कर

post-img

डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने ब्यूटी एवं पर्सनल केयर रिटेल चेन 'हेल्थ एंड ग्लो' का अधिग्रहण कर लिया है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दमानी ने 700-750 करोड़ रुपए में राजन रहेजा और हेमेंद्र कोठारी से बेंगलुरु बेस्ड इस कंपनी को खरीदा है।

2015 में बॉम्बे स्वदेशी स्टोर्स के बाद यह दमानी का दूसरा बड़ा अधिग्रहण है, जो देश का सबसे पुराना रिटेलर है। इस स्टोर की स्थापना स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक, मनमोहनदास रामजी और बिजनेसमैन JRD टाटा ने की थी।

हेल्थ एंड ग्लो के देश में 175 से ज्यादा स्टोर
हेल्थ एंड ग्लो का पहला स्टोर 1997 में चेन्नई में खोला गया था। इसके बाद कंपनी बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, भुवनेश्वर और हैदराबाद सहित अन्य शहरों में 175 से ज्यादा स्टोर खोल चुकी है।

नायका सहित अन्य ब्रांडों को मिलेगी टक्कर
मार्केट रिसर्च फर्म यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल के अनुसार, साल 2023 के लास्ट तक भारत में ब्यूटी एवं पर्सनल केयर का मार्केट कैप 18.3 बिलियन डॉलर यानी 1.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का हो सकता है। दमानी के इस बिजनेस में आने से नायका जैसे ब्रांड को टक्कर मिलेगी।

Related Post