Thu, 08 06, 2026
देश

नवरात्र में सर्राफा बाजार गुलजार, 50 करोड़ से अधिक की खरीदारी:

15 दिन में पांच माह पुरानी स्थिति में पहुंचे सोने के भाव : शादियों के लिए भी हो रही बुकिंग

post-img

नवरात्र के त्योहारी सीजन में खरीदारी के उत्साह के चलते सर्राफा बाजार गुलजार रहा। नवरात्र में पूरे नौ दिन सोने-चांदी का रेकॉर्ड व्यापार हुआ। पूरे 9 दिन में ज्वैलरी मार्केट 50 करोड़ से भी पार हो गया। त्योहारी सीजन की शुरुआत बेहतर होने से सर्राफा व्यापारियों में खुशी है।
पिछले दिनों कम हुए सोने-चांदी के भाव फिर से तेजी पकडऩे लगे हैं और छह माह पहले की स्थिति में पहुंच गए हैं। श्राद्ध पक्ष में कम रहे सोने-चांदी के भाव में तेजी आने लगी और 15 दिन के दरमियान ही सोने के भाव प्रति तोला करीब 3 हजार रुपए बढ़ गए।
लगभग यही स्थिति चांदी में भी देखी जा सकती है, जिसमें प्रति किलो तीन हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बार नवरात्र में खरीदारी पिछले सालों से काफी बेहतर रही। ऐसे में नवरात्र के 9 दिन में झालरापाटन व झालावाड़ सहित जिले के सर्राफा बाजार का व्यापार 50 करोड़ से पार हो गया। ये तो सिर्फ नवरात्र के नौ दिन का आंकड़ा है। अभी ज्यों ज्यों दीपावली नजदीक आएगी त्यों त्यों खरीदारी और बढ़ेगी। साथ शादियों के सीजन में बाजार में और रौनक आएगी।
खरीदारी में तेजी की वजह
जिले में फेस्टिवल सीजन के साथ ही नवरात्र में खरीदारी को शुभ माना जाता है। वहीं 9 दिन को अबूझ मुहूर्त की तरह देखा जाता है। पिछले महीनों में सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट में फिर उतनी तेजी नहीं आ पाई है, जितनी सर्वाधिक स्तर की रही है। पहले भाव 62 हजार पार रह चुका है। दीपावली के बाद शादियों की भारी तादाद है, ऐसे में सोने-चांदी के भाव बढऩे से पहले बुकिंग और खरीदारी की जा रही है, इसलिए बाजार में उत्साह देखा जा रहा है।
खरीदारी का आंकड़ा और बढ़ेगा
त्योहारी सीजन में सोन-चांदी की खरीदारी को हमेशा से शुभ माना जाता है। नवरात्र में इस बार अच्छी खरीदारी हुई। जिलेभर में कारोबार का 50 करोड़ से अधिक का अनुमान है। ग्राहकों की वजह से बाजार में चहल-पहल बढ़ी है। जैसे-जैसे दीपावली नजदीक आएगी, खरीदारी और बढ़ेगी।

Related Post