Thu, 08 06, 2026
देश

नतीजों के बाद इंफोसिस का शेयर 8% टूटा:

नतीजों के बाद इंफोसिस का शेयर 8% टूटा:सेंसेक्स 887 अंक गिरकर 66,684 पर बंद, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 92% चढ़ा

post-img

IT कंपनी इंफोसिस के कमजोर नतीजों के बाद आज सेंसेक्स 887 अंक नीचे 66,684 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 234 अंक गिरा। ये 19,745 के स्तर पर बंद हुआ। इंडेक्स पर सबसे ज्यादा टूटने वाला शेयर इंफोसिस रहा। ये 8.18% नीचे 1330 के स्तर पर आ गया।

निफ्टी IT इंडेक्स सबसे ज्यादा 4.09% टूटा है। इंफोसिस के अलावा HCL, TCS और विप्रो के शेयर करीब 3% नीचे बंद हुए। वहीं LT, SBI, टाटा मोटर्स जैसे शेयरों में तेजी रही। डीमर्जर के बाद आज रिलायंस का शेयर भी 2.57% नीचे 2526 रुपए पर बंद हुआ।

92% चढ़कर बंद हुआ उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 60% ऊपर 40 रुपए पर लिस्ट हुआ। ये 92% चढ़कर 48 रुपए पर बंद हुआ। इसका इश्यू प्राइस 25 रुपए था। IPO के जरिए कंपनी ने 500 करोड़ रुपए जुटाए है। IPO खुलने के 2 घंटे के अंदर ही यह इश्यू पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था।

तिमाही आधार पर इंफोसिस का मुनाफा घटा
भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून क्वार्टर में 5,945 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल की इसी अवधि में यह 5,362 करोड़ रुपए रहा था। यानी साल-दर-साल आधार पर इसमें 10.9% की ग्रोथ आई है। वहीं पिछली तिमाही यानी Q4FY23 में मुनाफा 6,134 करोड़ रुपए रहा था।

Related Post