Thu, 08 06, 2026
देश

बाजारों में बढ़ने लगी रौनक, दुकानों पर पहुंचने लगे खरीदार:

दीपावली पर बाजार बेहतर होने की पूरी उम्मीद

post-img

नवरात्रि समाप्त होने के साथ ही अब दीपावली त्योहार की आहट शुरू हो गई है। खरीदारी को लेकर बाजारों में हलचल बढ़ गई है। दुकानों पर भीड़ नजर आने लगी है। कपड़ा बाजार में सामान्य दिनों में लगभग खाली नजर आने वाली दुकानों में अब दोपहर में ज्यादातर दुकानों पर ग्राहकों की चहलपहल नजर आती है। कपड़ा बाजार में कुछ दुकानदारों का कहना था कि दुकानों पर ग्राहक आने में तेजी जरूर आई है, लेकिन खरीद में नहीं। अभी खरीद की स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं है। इसके उलट कुछ दुकानदारों ने नवरात्रि शुरू होने के साथ ही खरीदारी बेहतर होना स्वीकारा है।

 कपड़ा बाजार जाने पर ज्यादातर मार्ग व्यस्त नजर आए। पंसारी बाजार के पास कपड़े की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी। सदर बाजार में भी यही स्थिति रही। यहां एक भी दुकान पूरी खाली नहीं थी। ज्यादातर दुकानों पर चार-से पांच ग्राहक बैठे नजर आए। इसी तरह तिगरी बाजार के निकट आधुनिक एवं परंपरागत परिधानों की दुकानों में भी ग्राहक थे। दुकानदार राजेन्द्र असावा ने बताया कि बाजार में खरीदारी की स्थिति पहले की अपेक्षा अभी बेहतर है। दीपावली पर बाजार बेहतर होने की पूरी उम्मीद है।

Related Post