आगामी रविवार से शुरू होने वाले पंच दिवसीय दीपोत्सव की तैयारियां के लिए बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मॉल व इमारतों सहित शोरूम संचालकों ने आकर्षक रोशनी व सजावट कर प्रोडक्ट डिस्प्ले और बिक्री शुरू कर दी है। शहर में रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री में तेजी है। हर के केसरगंज के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर उत्पादों की शृंखला में फ्रिज, एसी, एलइडी सहित किचन वेयर आईटम में ग्राहकों का रुझान नजर आया।
रसोई में उपयोगी उपकरणों की मांग बढ़ी
ग्राहकों की विश लिस्ट में डबल डोर अलमीरा, किंग साइज फिज, वाटर प्यूरीफायर, एयर प्यूरीफायर, एग्जॉस्ट फैन, ऑटोमेटिक चिमनी, मिक्सी-टोस्टर सहित हैंड ग्राइंडर आदि शामिल हैं।
ई-व्हीकल, कारों की भी बुकिंग
ऑटो मोबाइल डीलर्स की माने तो इस बार धनतेरस व दीपोत्सव तक शहर में करीब 1500 ई -बाईक व कारों की बिक्री का अनुमान है। प्री ओन्ड कार बाजार में भी उछाल है। शहर में सेेकेंड हेंड कारों की भी खासी मांग है। जयपुर रोड, पुष्कर रोड सहित कई जगह सेकेंड हैंड कारों की भी पूछताछ बढ़ी है।
रेडीमेड गारमेंट्स कंपनियों ने दी स्कीम
ब्रांडेड रेडीमेड गारमेंट कंपनियों ने दीपोत्सव के लिए कई लुभावनी स्कीमें दी हैं। जिसमें कई विकल्प उपलब्ध हैं।
