Fri, 08 07, 2026
देश

ग्राहकों को लुभा रहे दुपहिया वाहनों पर निश्चित उपहार और एक्सचेंज ऑफर:

नवरात्रि पर बाजार हुए गुलजार

post-img

नौ देवियों को समर्पित नवरात्र पर घर में पूजा-अर्चना और विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी भी लोगों द्वारा की जा रही है। नवरात्र में वाहनों को खरीदना भी शुभ माना जाता है।
ग्राहकों की रौनक बाजार में दिख रही है। मंगलवार को तीसरे नवरात्र पर जालोर में होंडा शो रूम और हीरो शो रूम में भी ग्राहक स्कूटी और अपनी मनपसंद बाइक लेने के लिए पहुंचे। ग्राहकों के लिए टू व्हीलर का सपना साकार करने के लिए कंपनियों की ओर से आकर्षक फाइनांस स्कीम दी जा रही है। इसी के साथ नवरात्रि से दीपावली तक ग्राहकों को कई आकर्षक उपहार के साथ एक्सचेंज ऑफर भी लोगों को लुभा रहे है। वहीं कंपनियों की ओर से नवरात्रि और दीपावली सीजन को देखते हुए अपने लेटेस्ट मॉडल पर विशेष ऑफर दिए जा रहे है।
निश्चित उपहार और नए मॉडल बने आकर्षक
नवरात्रि सीजन को देखते हुए शहर के होंडा शोरूम को आकर्षक रूप से सजाया गया है। यहां पर दुर्गाष्टमी, विजयादशमी, धनतेरस और दीपावली को लेकर बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी होंडा के सभी मॉडल पर 6 साल की वारंटी भी दे रही है। इसी के साथ कंपनी ने एक्टिवा का नया मॉडल एच-स्मार्ट निकाला है, जिसमें रीमोट-की है। यानि उसमें चाबी नहीं लगती चाबी एक रीमोट की तरह काम करती है। वहीं बजट बाइक में शाइन-100 अपने बेहतरीन माइलेज को लेकर ग्राहकों को काफी पंसद आ रही है। वहीं हाई बजट में सीबी 200-एक्स जो युवाओं की खास पंसद बनी हुई है। इसमें कंपनी अपने उपभोक्ताओं को फुल डिजीटल पैनल दे रही है। नवरात्रि पर किसी भी मॉडल पर निश्चित उपहार, हेलमेट और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
डिलीवरी राइडर्स के लिए खास डिस्काउंट
नवरात्रि और दीपोत्सव की तैयारियां हीरो शोरूम में भी हो चुकी है। हीरो के एचएफ डीलक्स के आई 3-एस, सेल्फ स्टार्ट पर 4 हजार 500 रुपए का डिस्काउंट उपलब्ध है। वहीं स्कूटर के डेस्टिनी, मेस्ट्रो और प्लेजर पर 3 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट के अलावा आकर्षक एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। कॉर्पोरेट कंपनी के कर्मचारियों के लिए भी एक हजार रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं डिलीवरी राइडर्स के लिए विशेष योजना दी जा रही है। यहां किसी भी कंपनी में डिलीवरी का कार्य करने वाले कार्मिकों को हीरो के सभी मॉडल पर 2 हजार 500 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा नवरात्रि और दीपावली के विभिन्न डिस्काउंट मिलाकर बीएस-6 बाइक बीएस-4 की कीमत पर उपलब्ध हो रही है।

 

Related Post