खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि विभाग को 181 पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय की खाद्य सुरक्षा टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आलू फ्राई करने में उपयोग किए जा रहे रिफाइंड सोयाबीन तेल का टोटल पोलर कंपाउंड (TPC) निर्धारित अधिकतम सीमा 25 प्रतिशत के मुकाबले 31 प्रतिशत पाया गया, जो खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित श्रेणी में आता है। तेल का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के दौरान टीम को सब्जियों में उपयोग की जा रही काजू टुकड़ी की पैकिंग पर न तो निर्माण तिथि और न ही एक्सपायरी तिथि अंकित मिली। इस पर विभाग ने मौके से 9 डिब्बों में रखी करीब 90 किलो काजू टुकड़ी सीज कर दी। इसके अलावा उपयोग में लिए जा रहे मावे के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान परिसर में स्वच्छता संबंधी कई कमियां भी सामने आईं। सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य सामग्री निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पैकेजिंग और लेबलिंग में अनियमितता पाए जाने पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जयपुर। जयपुर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चोखी ढाणी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 90 किलो काजू टुकड़ी सीज कर दी। पैकिंग पर निर्माण (मेकिंग) और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं मिलने पर विभाग ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए कार्रवाई की। इसके साथ ही खाद्य तेल और मावे के नमूने भी जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
देश
चोखी ढाणी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 90 किलो काजू टुकड़ी सीज:
खाद्य तेल और मावे के नमूने जांच के लिए भेजे, परिसर में मिलीं कई अनियमितताएं
- by रितेश पारीक
- Jul 18,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
