Thu, 08 06, 2026
देश

ग्राहक खरीदारी को तैयार, लोकल मार्केट में नजर आ रही बहार:

ग्राहकों की सुविधार्थ आसान किस्तों पर सामान खरीदने की स्कीम

post-img

रोशनी के पर्व दिवाली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के बाजारों सहित सड़कों पर कपड़े, सजावटी सामान, पूजा-सामग्री और अन्य सामग्री की दुकानें सज चुकी हैं। दिवाली तक खरीदारी का दौर रफ्तार में रहेगा। पुरानी मंडी, नया बाजार, चूड़ी बाजार, मदार गेट पर लक्ष्मी पाना, मिट्टी के साधारण और सजावटी दीपक, मोमबत्तियां, खील-फूले की अस्थाई दुकानें खुल गई हैं। मुख्य डाकघर, मार्टिंडल ब्रिज, आगरा गेट और अन्य इलाकों में प्लास्टिक फ्लॉवर, पोस्टर, लाइटें भी बिक्री के लिए सजी हैं।
बाजार पर लक्ष्मी होंगी मेहरबान
पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धी सहित धनतेरस पर नया बाजार, मदार गेट, पुरानी मंडी और अन्य बाजारों में लक्ष्मी बरसेगी। कारोबारी साड़ी, रेडिमेड कपड़े, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम का स्टॉक मंगवा चुके हैं। दुकानों के बाहर प्रोडक्ट के डिस्प्ले भी किए गए हैं।

 मुहूर्त काल
4 नवम्बर : सुबह 7:57 से 9:21 तक शुभ का चौघड़िया, दोपहर 12:07 से 1:31 तक चर का चौघड़िया, 1:32 से 2:54 तक लाभ का चौघड़िया, 2:55 से 4:18 तक अमृत का चौघड़िया
5 नवम्बर: सुबह 7:58 से 9:21 तक चर का चौघड़िया, 9:22 से 10:44 तक लाभ का चौघड़िया
कई दुकानों पर खरीद पर कई छूट और दिवाली गिफ्ट की स्कीम भी है। लोगों के स्वागत के अलावा मौके पर ही नई वस्तु के पूजन का इंतजाम भी किया गया है। कई कम्पनियों ने सोने-चांदी के सिक्के, गिफ्ट हैम्पर, स्क्रेच और ईनामी कूपन का सहारा लिया है। वहीं ग्राहकों की सुविधार्थ आसान किस्तों पर सामान खरीदने की स्कीम भी हैं।
एडवांस बुकिंग कराई
इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल डीलर्स के यहां पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दिवाली के लिए वाहनों की एडवांस बुकिंग की गई है। लोगों के मुर्हूत पर वाहन खरीदने के चलते डीलर्स ने विशेष इंतजाम किए हैं। वाहनों पर रिबन, बुके लगाकर सजावट की गई हैं। पूजन-सामग्री, मिठाई के डिब्बे, गिफ्ट आइटम की व्यवस्था की है।
शहर के मदारगेट, कवंडसपुरा, नगरा, केसरगंज गोल चक्कर, पुरानी मंडी-नया बाजार में स्थानीय और ग्रामीण विक्रेताओं ने तहबाजारी लगाई है। अर्टिफिशियल फ्लॉवर, पोस्टर, सजावटी इलेक्ट्रॉनिक लाइट, फर्रियां, मिट्टी के दीपक, रूई, खील-बताशे, स्टील-प्लास्टिक आइटम, कपड़े-बैल्ट, चश्मे, बैग, पूजन सामग्री बिक्री के लिए सजाई है।
अच्छे कारोबार की उम्मीद
शहर के व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इसके लिए अतिरिक्त स्टॉक भी मंगवाया है। इनमें फ्रिज, एलईडी, मोबाइल, वॉशिंग मशीन, गीजर, आभूषण, रेडिमेड कपड़े, साडिय़ां, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, लाइट, सजावटी और कांच के सामान शामिल हैं।
पुष्य नक्षत्र योग आज
शनिवार को सुबह 7.58 बजे से पुष्य नक्षत्र की शुरुआत होगी। यह रविवार सुबह 10.30 बजे तक विद्यमान रहेगा। दोनों दिन नए कार्य की शुरुआत का शुभ योग रहेगा। 4 नवम्बर को शनि पुष्य नक्षत्र के साथ ही त्रि-पुष्कर योग एवं रवि योग भी बन रहा है। यह बेहद खास होता है। 5 को रवि पुष्य नक्षत्र के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इस दिन राधा जयंती भी मनाई जाएगी।

 

Related Post