Thu, 08 06, 2026
देश

30% बढ़ी स्वर्ण आभूषणों की बिक्री, पॉलिश्ड हीरे के दाम एक माह में 35% घटे:

त्योहारी सीजन: महंगाई के बावजूद निखरा सोना-चांदी, दीवाली के बाद भी रहेगी तेजी

post-img

त्योहारी सीजन में गोल्ड ज्वैलरी के बाजार में रौनक आ गई है। ज्वैलर्स के मुताबिक नवरात्र में सोने के आभूषणें की बिक्री करीब 30% बढ़ी है। आगे भी त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग और इजरायल-हमास युद्ध के कारण सोने की कीमतों में इजाफे के बावजूद आभूषणों की बिक्री में तेज बढ़ोतरी होने का अनुमान है। विशेषज्ञों के मुताबिक, त्योहारी सीजन में आभूषणों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी अधिक रह सकती है, जबकि सोने के दाम इस साल अब तक 9% और पिछले एक साल में 20% तक बढ़ चुके हैं।

ज्वैलरी कारोबारियों का कहना है कि इजरायल और हमास में जंग के कारण एमसीएक्स पर 24 कैरेट वायदा सोना की कीमतें 61,000 प्रति 10 ग्राम के करीब तो खर्राफा बाजारों में 3% जीएसटी जोड़कर गोल्ड की कीमतें 63,000 रुपए पहुंच गई है। आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतें में और तेजी आने की संभावना है, इसलिए लोग अभी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं अक्टूबर में चांदी की कीमतें भी 10% बढ़ी है और कीमतों में और तेजी के आसार हैं।

डायमंड ज्वैलरी के शौकीनों के चेहरे चमके

त्योहारों में डायमंड ज्वैलरी के शौकीनों के चेहरे चमक रहे हैं। पिछले साल के दशहरा की तुलना में इस साल सर्टिफाइड पॉलिश्ड डायमंड की कीमतों में भारी गिरावट आई है। एक महीने में ही इसकी कीमतें 35% घटी है और कुछ श्रेणियों के डायमंड की कीमतें 2004 के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। इससे दशहरा में डायमंड की बिक्री करीब 20% बढ़ी है। जानकारों का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध, अमरीका और चीन में मंदी और लैब ग्रोन डायमंड की बढ़ती लोकप्रियता के चलते पॉलिश्ड हीरे की कीमतें कम हुई हैं।

प्रति 10 ग्राम के करीब सर्राफा बाजारों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत, 3% जीएसटी को जोड़कर, वायदा बाजार में कीमतें ₹61,000 के करीब

और चमकेगी चांदी

एमसीएक्स पर 3 अक्टूबर को चांदी की कीमतें 65,666 रुपए प्रति किलो थी 20 अक्टूबर को 73,600 की ऊंचाई और 26 अक्टूबर को 72,000 रुपए के आसपास रही। केडिया एडवायजरी के अजय केडिया ने कहा, यदि गोल्ड-सिल्वर रेशियो 2023 के अंत तक 78 तक चला जाता है तो सिल्वर की कीमतें घरेलू बाजार में 85,000 रुपए के ऊपरी लेवल तक पहुंच सकती है।

दीवाली के बाद भी रहेगी तेजी

पिछले एक महीने में पॉलिश्डि हीरा 35% सस्ता होकर वर्ष 2004 के स्तर पर आ गया है। त्योहारी सीजन का उत्साह दीवाली के बाद भी जारी रहने की उम्मीद है, क्योंकि इसके बाद विवाह का सीजन शुरू होगा। कारोबारियों का कहना है कि देश में करीब 35 लाख शादियां होनी है और लोगों की आय भी बढ़ी है, इससे ग्राहकों का यह उत्साह आगे भी बना रहेगा। लगभग हर ज्वैलर्स के मुंह से यह सुनने को मिल रहा है कि गोल्ड की जल्दी खरीदारी कर लो, क्योंकि सोना बहुत महंगा होने वाला है। कीमतें बढ़ने के भय से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

Related Post