Fri, 08 07, 2026
देश

दीपावली के लिए कम्प्यूटर-लेपटॉप की शॉप भी तैयार, पसंद आ रहा ऑल इन वन डेस्कटॉप:

नई टैक्नॉलोजी के चलते युवाओं व कामकाजी लोगों में ऑल इन वन डेस्कटॉप के प्रति बढ़ रहा है क्रेज

post-img

दीपावली नजदीक आने के साथ ही बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के साथ कम्यूटर व लेपटॉप की दुकानें भी सजकर तैयार हो गई है। डिजीटल दौर में कम्प्यूटर के क्षेत्र में आ रही नई टैक्नॉलोजी के चलते युवाओं व कामकाजी लोगों में ऑल इन वन डेस्कटॉप के प्रति क्रेज बढ़ रहा है। हालांकि लेपटॉप और डेस्कटॉप कम्प्यूटर के प्रति रुझान कायम है। त्योहारी सीजन में जिले के कम्प्यूटर-लेपटॉप बाजार में एक करोड़ रुपए के अधिक की खरीदारी होने की उम्मीद है। कोविड़ के बाद से शिक्षा, बैंकिंग, कार्यालयों का कामकाज और मीटिंग सहित कमोबेश अधिकांश कार्य डिजीटल हो गए है। कम्प्यूटर, लेपटॉप व टेबलेट्स के विद्यार्थी व नौकरीपेशा वर्ग की जरुरत बन गए हैं। नई जनरेशन के लेपटॉप के लिए लोगों के खास रुझान है। शीतला चौराहे पर एक कम्पनी के शॉप संचालक राकेश गोयल ने बताया कि इस बार 12वी जनरेशन में आल इन वन डेस्कटॉप कम्प्यूटर बाजार में आया है। स्मार्ट टीवी की भांति एलईडी में ही सीपीयू होने से कम्प्यूटर युवाओं के लिए खास आकर्षण बना है। कम्प्यूटर इंजीनियर उदित जैन ने बताया कि एलईडी में ही वेब कैमरा व स्पीकर होने आम तौर पर वीडियो कांफ्रेसिंग के लिए निजी कम्पनी व सरकारी अधिकारी भी नई तकनीकि को पसंद कर रहे हैं।

प्रतियोगिता परीक्षाओं की ऑन लाइन क्लास और डिजीटल एजुकेशन के लिए विद्यार्थी त्योहारी सीजन में लेपटॉप खरीदने पहुंच रहे हैं। कम्प्यूटर सेल्स से जुडे सुनील कुमार ने बताया कि जिले में तीन कम्पनियों के शोरूम हैं। जिन पर लोगों ने त्योहारी खरीदारी के लिए रंग, डिजायन और अपग्रेड डिवाइस सेट बुक कराए हुए हैं। गैजेट्स की भी हो रही खरीदारी डिजीटल दौर में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स की खरीदारी की जा रही है।

एक शोरूम संचालक आशुतोष शर्मा ने बताया कि मल्टी फंक्शनल होने से कॉलेज छात्र से अन्य लोगों को स्मार्ट घड़ी पसंद आ रही है। अन्य गैजेट्स को लेकर भी युवाओं में खासा रुझान है।

 

Related Post