संयुक्त किसान मोर्चा, राजस्थान का राज्य सम्मेलन राजधानी के एक ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। सम्मेलन में किसान आंदोलन की भावी रणनीति तैयार की गई। प्रदेश भर के किसानों का मांगपत्र भी पारित हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन अखिल भारतीय किसान सभा के कोषाध्यक्ष पी. कृष्णा प्रसाद ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसान आंदोलन के दौरान की गई वादा खिलाफी की ओर ध्यान आकृष्ट किया। साथ ही कहा कि किसान आंदोलन के चलते केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिए। इस आंदोलन में 750 किसानों ने जान गंवाई थी। सागर खाचरिया, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राजाराम मील, तारा सिंह सिद्धू, दुलीचंद मीना, रणजीत राजू, रामरतन बगड़िया, मनिंदर मान, कैलाश यादव, रामचन्द्र कुल्हरी व अब्दुल हमीद सहित अन्य किसान नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर समन्वय समिति का भी चुनाव किया गया।
