जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सुनील कुमार ने बताया कि किसानों की ओर से 12 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से जमीन बिक्री का एग्रीमेंट प्रस्तुत किया गया है। इसी दस्तावेज के आधार पर फिलहाल कार्रवाई शुरू की जाएगी। किसानों ने दावा किया कि 14 लाख रुपये प्रति बीघा का एग्रीमेंट भी उनके पास है। यदि वह दस्तावेज प्रस्तुत किया जाता है तो उसके आधार पर भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई और भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। जनसुनवाई में प्रेमाराम के नाम से कथित फर्जी राजीनामा तैयार कर हाईकोर्ट में पेश किए जाने के मामले की भी सुनवाई हुई। हालांकि इस मामले में आरोपी पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। एसडीएम ने कहा कि उन्हें दोबारा नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। पूरा विवाद लालावास और ताडावास गांव में सीमेंट कंपनी के लिए खरीदी गई करीब 700 बीघा भूमि से जुड़ा है। किसानों का आरोप है कि जमीन खरीद प्रक्रिया में बिचौलियों ने करीब 2 करोड़ रुपये का कमीशन हड़प लिया, जबकि किसानों को उनकी जमीन का पूरा भुगतान नहीं मिला। किसानों का कहना है कि उन्होंने पहले भी मामले की शिकायत कर बिचौलियों पर दबाव बनाने और धमकाने के आरोप लगाए थे। अब एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों को जांच पूरी होने और बकाया भुगतान संबंधी कार्रवाई का इंतजार है। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।खींवसर। सीमेंट कंपनी के लिए खरीदी गई कृषि भूमि का पूरा भुगतान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए लालावास गांव के किसान गुरुवार को खींवसर पंचायत समिति में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे। किसानों ने बिचौलियों पर करोड़ों रुपये का कमीशन हड़पने और उन्हें जमीन की वास्तविक कीमत नहीं देने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
12 लाख रुपए प्रति बीघा के एग्रीमेंट पर शुरू होगी कार्रवाई
फर्जी राजीनामे के मामले में आरोपी पक्ष नहीं हुआ पेश
700 बीघा जमीन खरीद में 2 करोड़ रुपये कमीशन का आरोप
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
देश
सीमेंट कंपनी के लिए खरीदी जमीन का भुगतान विवाद गहराया, किसानों ने लगाया करोड़ों का कमीशन हड़पने का आरोप:
जनसुनवाई में पहुंचे किसानों ने पूरी कीमत नहीं मिलने की उठाई मांग
- by रितेश पारीक
- Jul 30,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
