Fri, 08 07, 2026
देश

यूरिया व डीएपी खाद की किल्लत, किसान परेशान:

किसानों को महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा खाद

post-img

 सहकारी में समय पर किसानों को यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध नही होने से नजदीक के खानपुर कस्बे से अधिक दाम पर खरीदना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार रबी की मुय फसल सरसों व गेहूं बुवाई का समय नजदीक होने के कारण खाद की मांग बढ गई है। स्थानीय व अन्य कई सहकारियों में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है।

मोईकलां सहकारी अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने बताया कि सहकारियों में खाद की आपूर्ति समय पर करने की मांग को लेकर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक व उपनिदेशक से फोन पर बात की है। उन्हें बताया कि एक अक्टूबर से अभी तक मात्र 4 सौ बैग यूरिया के मिल पाए है। जिनसे किसानों की आपूर्ति कर पाना संभव नहीं है। सहकारी अध्यक्ष यादव ने बताया कि विधायक भरत सिंह को समस्या बताने के बाद उन्होंने जिला कलक्टर महावीर प्रसाद मीणा को पत्र लिखकर खाद उपलब्ध कराने की बात कही है। जानकारी यह भी मिली है कि पूर्व में सहकारियों में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। उस समय कई सम्पन्न किसानों ने आवश्यकता से ज्यादा खाद का स्टॉक कर लिया। जिसके चलते कुछ किसानों को खाद ही उपलब्ध नहीं हो पाया। कृषि विभाग के सूत्रों ने बताया कि जल्द ही किसानों को हो रही खाद की समस्या खत्म हो जाएगी।

Related Post