नागौरी पान मैथी, जो देश के साथ विदेशों के किचन में अपनी जगह बनाए हुए है, अब मेड़ता की कृषि उपज मंडी में एंट्री की तैयारी में है। जी, हां! चिंतन, मंथन के बाद तैयारियों को पूर्णरूप से अमलीजाम पहनाने के पश्चात खरीद को लेकर कार्य शुरू होगा। अगर मेड़ता में पान मैथी की खरीद शुरू हुई जो जीरा, मूंग और रायड़े के बाद विशिष्ठता की लिस्ट में एक और नाम जुड़ जाएगा। मंडी के नवाचार के बाद सबकी नजर यहां के कारोबार पर रहेगी।
दरअसल, पानी मैथी की खेती के बाद इसकी बिक्री को लेकर किसानों के समक्ष दिक्कते आती है। गांवों में पान मैथी की खरीद से किसानों को उचित दाम एवं भुगतान को लेकर कई तरह की समस्याएं है। वहीं दूसरी तरफ, स्वयं के कम मुनाफे में किसानों के हितों की सोचने वाले मेड़ता मंडी के व्यापारी पान मैथी की खरीद को लेकर सकारात्मक मानस बनाए हुए हैं। इसको लेकर कृषि उपज मंडी समिति स्तर पर भी चर्चा चल रही है। अगर मेड़ता मंडी में नागौरी पान मैथी की खरीद शुरू हुए तो यह मंडी के कारोबार के लिए एक अहम और ऐतिहासिक निर्णय होगा
