Thu, 08 06, 2026
देश

सुबह शाम बढ़ने लगी सर्दी, फसलों में आने लगी है रौनक, कृषक खुश:

सुबह व शाम को गुनगुनी ठंड का अहसास

post-img

 धीरे-धीरे सर्दी का असर शुरू होने लगा है। जिसके चलते लोग सुबह-शाम गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। तो वहीं कपड़ों की दुकानों पर भी गर्म कपड़ो की डिमांड ग्राहकों द्वारा शुरू हो गई है। सर्दी के जोर पकड़ने के साथ ही फसलों को भी सर्दी से फायदा होने की उम्मीद किसानों द्वारा जताई जा रही है। वहीं सुबह के समय ओस पढ़ने से फसलों में नमी बढ़ने लगी है। जिससे फसलों में लाभ होगा। अभी किसानों ने चना, सरसों की बुवाई हाल ही में की है। तो वहीं कई किसानों की सरसों दो-तीन सप्ताह की हो गई है। जिनमें डाली आकर फूल लगना भी शुरू हो गया है। हाल ही में कुछ दिनों से सर्दी का असर बढ़ गया है। इससे फसलों में रौनक आना शुरू हो गई है। किसानों के अनुसार क्षेत्र में हुई कम बारिश के चलते इस रवि के सीजन में फसलों की कम बुवाई हुई है। उनको अपनी फसलों में पानी पिलाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। कई जलस्रोत सूख गए हैं तो कई जल स्रोतों में पानी धीरे-धीरे जितने लगा है। क्षेत्र में कई जगह सरसों 20 दिन से अधिक समय की हो गई है। इनमे अब फूल आने लगा है ।तो वहीं जिनकी जल स्रोतों में पानी की आवक है वह दीपावली के बाद कुछ किसान गेहूं की फसल बुवाई कार्य करेंगे।

Related Post