Thu, 08 06, 2026
देश

अब गेहूं पर दिखा महंगाई का असर:

खपत बढ़ने से भाव में आया उछाल

post-img

त्योहारी मांग के चलते पिछले कुछ समय से गेहूं के भाव में तेजी का असर दिखाई दे रहा है। एक सप्ताह पहले गेहूं के भाव 2300 से 2750 रुपए प्रति क्विंटल थे। जो 250 से 450 रुपए की तेजी के साथ 2540 से 3200 प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि सीजन में खपत बढ़ने से गेहूं के भाव प्रभावित हो रहे हैं वहीं आगामी दिनों में सावों के दौरान आटे की खपत और भी बढ़ेगी। ऐसे में गेहूं के भाव में और भी तेजी आ सकती है।

भाव स्थिर रहने की संभावना

रावतभाटा के व्यापारी प्रेमचंद जैन ने बताया त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने से गेहूं के भाव प्रभावित हुए हैं। आगामी दिनों में गेहूं के भाव स्थिर रहने की संभावना है ।गेहूं के भाव में तेजी का सीधा असर आटे के भाव पर भी पड़ता है । ऐसे में गेहूं के भाव में और तेजी होने पर आटे के भाव भी प्रभावित होंगे।

आटा प्रति क्विंटल 200 से रुपया महंगा

गेहूं में तेजी का सीधा असर आटे के भाव पर भी पड़ रहा है। एक सप्ताह पहले शहर में खुले आटे के भाव 2800 से 3000 प्रति क्विंटल थे जो 200 से 300 की तेजी के साथ 3000 से 3100 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।

मांग बढ़ी, भाव हुए प्रभावित

भगवती लाल जैन ने बताया कोटा की मंडी में मांग के अनुरूप गेहूं की आवक नहीं हो रही। त्योहारी मांग से खपत बढी है लेकिन मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रहे। इससे गेहूं के भाव में तेजी बनी हुई है। उसका दूसरा कारण खुले बाजार में गेहूं का सीमित मात्रा में विक्रय करना बताया जा रहा है। सरकार की ओर से गेहूं के कम मात्रा में टेंडर करने से भी गेहूं के भाव में तेजी बनी हुई है। भाव बढ़ने से रोजाना खरीद करने वाले मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त भार पड़ा है।

Related Post