Thu, 08 06, 2026
देश

इस बार कम पानी की फसलों पर जोर:

रबी की तैयारी: हंकाई कर तैयार किए जा रहे खेत, कई जगह होने लगी बुवाई

post-img

एक तरफ जहां खेतों से खरीफ की फसल समेटी जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर किसानों ने खेतों में हंकाई कर बुवाई की तैयारी करने में जुट गए है। इसके साथ ही किसान वर्ग इस बार पानी की कमी को देखते हुए कम पानी की फसलों को ज्यादा महत्व देते हुए बुवाई करने में जुटे हुए है। जिले में अधिकांश इलाकों में पानी की कमी है। इसे देखते हुए इस बार कम पानी वाली फसलों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर छोटीसादड़ी उपखंड इलाके में इस बार पानी की कमी के कारण किसानों की ओर से रबी की अगेती बुवाई की है। इसके तहत कई किसानों ने खरीफ की फसल कटाई के दौरान ही सरसों की बुवाई कर दी थी। ऐसे में इन दिनों सरसों की फसल अंकुरित हो गई है। जो अब बढ़वार की स्थिति में है। किसानों ने बताया कि पानी की कमी के कारण कम पानी की फसलों की बुवाई की जा रही है।

अरनोद. क्षेत्र में इन दिनों किसान वर्ग अपने खेतों में हंकाई और रबी कीर बुवाई की तैयारियों में जुट गए है। कई किसान हंकाई के दौरान ही बुवाई भी कर रहे है। जबकि हंकाई के बाद सीधी बुवाई भी कर रहे है। कई खेतों में अभी काफी नमी बनी हुई है। जिससे किसान भी इस नमी का फायदा ले रहे हैं।

अधिकांश इलाकों में खेतों में नमी

इस बार वैसे तो बारिश का आंकड़ा कम रहा है। इससे कई इलाकों में कुओं में जल स्तर काफी कम है। ऐसे में सिंचिंत फसलों की बुवाई कम की जा रही है। वहीं दूसरी ओर करीब एक पखवाड़े पहले कई इलाकों में बारिश हुई थी। ऐसे में खेतों में अभी नमी बनी हुई है। इस नमी को देखते हुुए किसान वर्ग भी असिंचिंत फसलों की बुवाई कर रहे है। जिससे फसलों का उत्पादन हो सके। इसमें चना, मसूर, सरसों की फसलों पर अधिक जोर दिया जा रहा है। किसानों का मानना है कि खेतों में नमी को देखते हुए इसका फायदा लेने के लिए बुवाई कर रहे है।

 

Related Post