अलवर। अलवर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक सवार भाई-बहन और चालक की मौत हो गई। मिट्टी से भरे डंपर में पीछे से आईसर ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा गुरुवार रात करीब 1 बजे बुर्जा गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 86/100 पर हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को बड़ौदामेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सलोनी सिंह (18), उसके भाई आंसू सिंह (20) निवासी टिगरिया गांव (बैजूपाड़ा, दौसा) हाल निवासी सांगानेर, जयपुर तथा ट्रक चालक विकास कुमार (31) निवासी नगला साकित, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सलोनी फरीदाबाद में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी। परिवार का ट्रक सामान लेकर दिल्ली जा रहा था, इसलिए वह उसी ट्रक से फरीदाबाद के लिए रवाना हुई थी। उसका भाई आंसू उसे छोड़ने के लिए साथ गया था। रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों शव केबिन में फंस गए। राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। सीकरी थाना के एएसआई हंसराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद बड़ौदामेव सीएचसी में पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रात एक बजे हुआ हादसा
फरीदाबाद पढ़ने जा रही थी सलोनी
केबिन में फंस गए थे तीनों
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
देश
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, डंपर में घुसा ट्रक; भाई-बहन और चालक की मौत:
फरीदाबाद पढ़ने जा रही थी छात्रा, भाई छोड़ने जा रहा था साथ
- by रितेश पारीक
- Jul 31,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
