पुलिस के अनुसार मृतक संकेत (5) पुत्र बाबूलाल मेघवाल अपने घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह उल्टा दौड़ते हुए रसोई के पास पहुंच गया और गर्म दाल से भरे खुले भगोने में जा गिरा। भगोने पर ढक्कन नहीं रखा था। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने करीब 90 प्रतिशत झुलसे बच्चे को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया, जहां सोमवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि संकेत के दादा कानाराम मेघवाल का 26 जुलाई को निधन हो गया था। 2 अगस्त को शोकसभा के आठवें दिन रिश्तेदारों के लिए भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान यह दुखद हादसा हो गया। संकेत के पिता बाबूलाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। संकेत तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके एक बड़ा भाई (7 वर्ष) और एक छोटी बहन (3 वर्ष) है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के उदरासर गांव में एक दर्दनाक हादसे में गर्म दाल से भरे भगोने में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे के दादा की शोकसभा में आए रिश्तेदारों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था। गंभीर रूप से झुलसे मासूम ने इलाज के दौरान पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया।
खेलते-खेलते हुआ हादसा
चीख सुनकर पहुंचे परिजन
दादा की शोकसभा में बन रहा था भोजन
मजदूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
देश
बीकानेर में गर्म दाल के भगोने में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत:
दादा की शोकसभा में खेलते समय हुआ हादसा, 90 प्रतिशत झुलसे बच्चे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
- by रितेश पारीक
- Aug 04,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
