पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम कंवर को गुटखा खाने की लत थी। वह अक्सर पैसों की मांग करती थी और पैसे नहीं भेजने पर उससे व परिजनों से झगड़ा करती थी। इन बातों से परेशान होकर उसने पत्नी की हत्या की योजना बना ली। गजेंद्र सिंह कोयंबटूर (तमिलनाडु) में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता है। जून में पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। पुलिस की काउंसलिंग के दौरान उसने पत्नी को खुश रखने और अपने साथ कोयंबटूर ले जाने का भरोसा दिया। 30 जून को वह पत्नी और तीन वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले से हत्या की योजना बना रखी थी। उसने 8 जुलाई को पत्नी और बेटी को उदयपुर घुमाया। विभिन्न स्थानों पर पत्नी और बेटी के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया स्टेटस भी लगाए, ताकि परिवार को लगे कि दोनों के बीच सब कुछ सामान्य है। आरोपी ने अपना पहचान पत्र खो जाने का बहाना बनाकर दोस्त की आईडी से ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से कार बुक करवाई। 9 जुलाई की रात उदयपुर से गांव लौटते समय वह ड्राइवर के साथ आगे बैठा, जबकि पत्नी और बेटी पीछे की सीट पर थीं। गोगुंदा पार करने के बाद आरोपी ने कार को कम आवाजाही वाले सायरा-रणकपुर मार्ग पर मोड़ने को कहा। पुलिस के अनुसार जब पत्नी और बेटी सो गईं तथा ड्राइवर कार रोककर बाहर गया, तब आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। देर रात वह शव लेकर घर पहुंचा और हार्ट अटैक से मौत की कहानी गढ़ दी। 10 जुलाई को प्रारंभिक तौर पर स्वाभाविक मौत मानकर कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन पुलिस ने मृतका के गले पर खरोंच के निशान देखकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना सामने आया, जबकि हृदय पूरी तरह सामान्य पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी साजिश स्वीकार कर ली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार जब्त कर ली है। जांच अधिकारियों को संदेह है कि घटना की जानकारी कार चालक को भी हो सकती है। हालांकि आरोपी ने ड्राइवर की संलिप्तता से इनकार किया है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।सिरोही। सिरोही जिले के जावाल कस्बे में विवाहिता पूनम कंवर की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पति गजेंद्र सिंह राजपूत ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की और इसे हार्ट अटैक से मौत बताकर परिजनों व पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ में आरोपी ने हत्या की साजिश कबूल कर ली।
पत्नी की आदतों से था परेशान
दहेज प्रकरण के बाद जीता था भरोसा
उदयपुर घुमाने के बहाने रची साजिश
दोस्त की आईडी से बुक करवाई कार
सुनसान रास्ते पर गला दबाकर की हत्या
गले के निशानों से खुला राज
ड्राइवर की भूमिका भी जांच के घेरे में
देश
गुटखा खाने की आदत और पैसों की मांग बनी हत्या की वजह, पति ने रची खौफनाक साजिश:
उदयपुर घुमाने के बहाने ले गया, लौटते समय कार में गला दबाकर की हत्या, हार्ट अटैक बताकर गुमराह करने की कोशिश
- by रितेश पारीक
- Jul 17,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
