पुलिस के अनुसार, भोपालगढ़ (जोधपुर) के नांदिया निवासी शराब कारोबारी महिपाल विश्नोई शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे खरनाल स्थित नीलकंठ होटल पहुंचा। होटल संचालक रामकुमार उर्फ रामदास (40), निवासी बिहार, उसका परिचित था। खाना खाने के बाद महिपाल ने जेब से देसी कट्टा निकालकर दिखाया। इसी दौरान अचानक फायर हो गया और गोली रामकुमार के सीने में लगकर कंधे के पास से निकल गई। घायल रामकुमार को पहले नागौर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार और पुलिस द्वारा बयान दर्ज करने के बाद उसे गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसाराम चौधरी ने बताया कि जोधपुर ले जाते समय खींवसर के पास एंबुलेंस के सामने अचानक एक मवेशी आ गया। चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन नाले की दीवार से टकराकर पलट गई। हादसे में घायल रामकुमार की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक, होटल मालिक रामप्रसाद गोदारा और कर्मचारी रणजीत घायल हो गए। तीनों का उपचार नागौर के जेएलएन अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस, डीएसटी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। होटल के अंदर फर्श पर खून के निशान मिले, जहां से टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली कट्टा दिखाते समय चली थी। घटना के बाद आरोपी महिपाल विश्नोई फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।नागौर। नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र के खरनाल गांव में शुक्रवार तड़के एक होटल संचालक की पहले गोली लगने और फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शराब कारोबारी द्वारा मजाक में देसी कट्टा दिखाने के दौरान अचानक गोली चल गई थी। घायल को जोधपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस पलटने से उसकी मौत हो गई।
रास्ते में पलटी एंबुलेंस, नहीं बच सकी जान
मौके से जुटाए सबूत, आरोपी की तलाश जारी
देश
देसी कट्टा दिखाते समय चली गोली, घायल होटल संचालक की एंबुलेंस पलटने से मौत:
नागौर में दर्दनाक घटनाक्रम; शराब कारोबारी फरार, पुलिस जांच में जुटी
- by रितेश पारीक
- Aug 07,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
