जयपुर। राजधानी जयपुर में मंदिरों में दर्शन और पूजा के बहाने चोरी करने वाले शातिर पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पहले श्रद्धालु बनकर मंदिर में पूजा करते, फिर मौका मिलते ही सीसीटीवी कैमरों का एंगल बदल देते और चांदी के धार्मिक सामान चोरी कर फरार हो जाते। चोरी के बाद भगवान को दोबारा ढोक लगाकर मंदिर से निकल जाते थे। डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि महावीर नगर स्थित श्रीराम मंदिर से 23 जुलाई को चांदी की लुटिया चोरी होने के मामले में बजाज नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर 1 अगस्त की रात जेएलएन मार्ग के पास से आरोपी हर्ष सिंह (23) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी पत्नी निशिता कंवर को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी रामधन मीणा के अनुसार दोनों आरोपी मूल रूप से भांकरोटा के लक्ष्मी विहार कॉलोनी के निवासी हैं और फिलहाल गोपालपुरा में किराये से रह रहे थे। पूछताछ में हर्ष ने बेरोजगारी के चलते चोरी करना स्वीकार किया। दोनों पहले कई बार मंदिर जाकर पूजा-पाठ करते थे ताकि किसी को शक न हो। मौका मिलने पर कैमरों का एंगल बदलकर चांदी के धार्मिक सामान चुरा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से श्रीराम मंदिर से चोरी की गई चांदी की लुटिया सहित अन्य मंदिरों से चोरी किए गए चांदी के धार्मिक सामान बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने जयपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 6 से 7 मंदिरों में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस अन्य मामलों का सत्यापन कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
कई घंटे बैठकर करते थे पूजा
कई मंदिरों में वारदात कबूली
देश
मंदिरों में दर्शन के बहाने चोरी, पति-पत्नी गिरफ्तार:
पहले पूजा, फिर CCTV घुमाकर चुराते थे चांदी का सामान
- by रितेश पारीक
- Aug 03,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
