जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार शाम जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए आपातकालीन सेवा 112 ईआरवी (ERV) में तैनात कांस्टेबल नोरत मीणा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल एक अन्य कांस्टेबल सुरेश चौधरी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके परिवार की मुहाना मंडी में फल-सब्जी की दुकान है। आरोप है कि दोनों कांस्टेबलों ने उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने और दुकान का संचालन बिना कार्रवाई के जारी रखने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। साथ ही एससी-एसटी एक्ट में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी गई थी। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद 21 जून को गोपनीय सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत लेने पर सहमति बनने की पुष्टि हुई। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। डीआईजी एसीबी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबरमल तथा पुलिस निरीक्षक बाबूलाल गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। ट्रैप के दौरान कांस्टेबल नोरत मीणा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरा आरोपी कांस्टेबल सुरेश चौधरी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी कांस्टेबल के घर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसकी आय से अधिक संपत्ति सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फरार कांस्टेबल सुरेश चौधरी की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमाला के सुपरविजन में मामले की जांच जारी है। ब्यूरो ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
21 जून को सत्यापन में सही मिली शिकायत
20 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कांस्टेबल
आरोपी के घर पर सर्च, आय से अधिक संपत्ति की भी जांच
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
देश
जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार:
मुकदमा दर्ज नहीं करने के बदले मांगी थी 50 हजार की रिश्वत, SC-ST एक्ट में फंसाने की दी थी धमकी
- by रितेश पारीक
- Jul 24,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
