बीकानेर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बीकानेर में पावर ग्रिड के डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) देवेश को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी पर बिजली लाइन परियोजना से जुड़े कार्य को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता से बिजली लाइन बिछाने वाली जगह पर अर्थिंग और फाउंडेशन का कार्य जारी रखने की अनुमति देने के बदले 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता से 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते समय डीजीएम देवेश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देश पर बीकानेर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में की गई। ट्रैप टीम में सीआई इंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। उसके कार्यालय और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसी अब मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, संभावित नेटवर्क और अन्य तथ्यों की पड़ताल में जुटी है। एसीबी का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
देश
बीकानेर में एसीबी का बड़ा ट्रैप: पावर ग्रिड का डीजीएम 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार:
बीकानेर में एसीबी का बड़ा ट्रैप: पावर ग्रिड का डीजीएम 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
- by रितेश पारीक
- Jul 15,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
