प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झालावाड़ पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन के नाकाबंदी तोड़कर भागने की सूचना बारां पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही जिलेभर में पुलिस अलर्ट हो गई। इसी दौरान कुंजेड पुलिस चौकी क्षेत्र की मुख्य सड़क पर संदिग्ध कार लावारिस खड़ी मिली। पुलिस ने वाहन को टोचन कर कुंजेड पुलिस चौकी पहुंचाया, जहां उसकी तकनीकी जांच और तलाशी ली जा रही है। कार झालावाड़ नंबर की बताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन में कोई अवैध मादक पदार्थ या अन्य संदिग्ध सामग्री तो नहीं थी। फिलहाल किसी हथियार या आपत्तिजनक सामग्री मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फरार चालक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वाहन का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था और उसका किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध है या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और वाहन के इस्तेमाल के उद्देश्य का खुलासा किया जाएगा।बारां। जिले के अटरू थाना क्षेत्र स्थित कुंजेड गांव में नाकाबंदी तोड़कर भागी एक संदिग्ध कार लावारिस हालत में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
झालावाड़ पुलिस की सूचना पर बारां पुलिस हुई अलर्ट
वाहन की तकनीकी जांच और तलाशी जारी
फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
जांच पूरी होने के बाद होगा खुलासा
देश
नाकाबंदी तोड़कर भागी संदिग्ध कार लावारिस मिली, चालक फरार:
झालावाड़ नंबर की कार बरामद, आपराधिक गतिविधियों से कनेक्शन की जांच शुरू
- by रितेश पारीक
- Jul 30,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
