Thu, 08 06, 2026
देश

सब्जियों की आड़ में उगाई जा रही थी गांजे की खेती, 3347 पौधे जब्त:

आमेर में खेत से 3347 गांजे के पौधे जब्त, NDPS एक्ट में केस दर्ज

post-img

जयपुर। आमेर थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में सब्जियों की आड़ में की जा रही अवैध गांजे की खेती का खुलासा हुआ है। पुलिस ने खेत से 3347 गांजे के पौधे उखाड़कर जब्त किए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

ANTF की सूचना पर हुई कार्रवाई

डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया कि ANTF से सूचना मिलने के बाद आमेर थाना पुलिस ने छापराड़ी गांव स्थित एक खेत में छापा मारा। जांच के दौरान खेत में सब्जियों के बीच गांजे की खेती की जा रही थी।

सब्जियों की ओट में छिपाई गई थी फसल

पुलिस के अनुसार, गांजे की खेती को छिपाने के लिए खेत के चारों ओर सब्जियां उगाई गई थीं, ताकि किसी को अवैध खेती का संदेह न हो।

3347 पौधे और 481.650 किलो गांजा जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जड़ सहित 3347 हरे गांजे के पौधे उखाड़कर जब्त किए। इनका कुल वजन 481.650 किलोग्राम पाया गया।

फरार आरोपी की तलाश जारी

प्राथमिक जांच में खेत मूलचंद मीणा निवासी सीतारपुरा की ढाणी, छापराड़ी (आमेर) का होना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Post