जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे सामने स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक एएनएम पानी भरने के लिए टैंक पर पहुंची। इस दौरान उसने टैंक में एक शव देखा और तत्काल इसकी सूचना ग्राम सरपंच को दी। सरपंच की सूचना पर पचपदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के आने के बाद शव को टैंक से बाहर निकाला गया। पचपदरा थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ एफएसएल और एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टैंक के पास नायब तहसीलदार की चप्पल और एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होने का उल्लेख है, लेकिन किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने घटना पर संदेह जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या हत्या। परिजनों का दावा है कि कमरे की स्थिति देखकर उन्हें मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मंगलाराम मूल रूप से गुड़ामालानी क्षेत्र के निवासी थे। करीब एक वर्ष पहले उनका रेवेन्यू इंस्पेक्टर से नायब तहसीलदार पद पर प्रमोशन हुआ था। दूदवा उप तहसील उनकी पहली पोस्टिंग थी। वे सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे। मृतक के बेटे अशोक कुमार ने बताया कि उनके पिता जून के अंतिम सप्ताह में घर आए थे और उस समय उन्होंने किसी प्रकार के तनाव या परेशानी की जानकारी परिवार को नहीं दी थी। अशोक ने बताया कि वह बीएड करने के बाद रीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।बालोतरा। जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र स्थित दूदवा उप तहसील में मंगलवार सुबह नायब तहसीलदार मंगलाराम (54) का शव सरकारी क्वार्टर के पास बने पानी के टैंक में मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट और उनकी चप्पल भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
ANM ने सबसे पहले देखा शव
एफएसएल और एमओबी टीम जुटी जांच में
परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
एक वर्ष पहले ही बने थे नायब तहसीलदार
जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
देश
बालोतरा में नायब तहसीलदार का शव टैंक में मिला, सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होने का जिक्र:
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग
- by रितेश पारीक
- Aug 04,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
