सीओ सिटी राजेन्द्र मीणा ने बताया कि 17 जुलाई की रात करीब 7:45 बजे ज्वेलर दिनेश गोयल दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मानटाउन बालिका स्कूल के पास चार बदमाशों ने उन्हें बाइक से गिराकर उनका बैग छीन लिया। आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ने का भी प्रयास किया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद एसपी ज्येष्ठा के निर्देशन में एएसपी विजय सिंह मीणा, सीओ राजेन्द्र मीणा, थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों के भागने के रास्ते और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो की पहचान की। साइबर सेल के एसआई अजीत मोगा को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जयपुर के अक्षय पात्र चौराहा, जगतपुरा क्षेत्र में दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष सैन, रवि मीणा, दिलखुश मीणा, अशोक मीणा और प्रशांत कावटंया शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन प्रशांत का है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वारदात से पहले उन्होंने ज्वेलर की दो से तीन दिन तक रेकी की थी। इसके बाद सुनियोजित तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के हैं और जयपुर में कमरा किराये पर लेकर पढ़ाई कर रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूटे गए माल की बरामदगी और मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।सवाई माधोपुर। शहर के बजरिया स्थित पॉश इन्द्रा कॉलोनी में 17 जुलाई की रात ज्वेलर से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है। लूटे गए बैग में 26 ग्राम सोना और करीब 1.30 लाख रुपए नकद थे।
दुकान बंद कर घर लौट रहे थे ज्वेलर
100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
जयपुर से पांच आरोपी गिरफ्तार
दो-तीन दिन तक की थी ज्वेलर की रेकी
जयपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं आरोपी
देश
सवाई माधोपुर में ज्वेलर लूटकांड का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद:
100 CCTV की फुटेज खंगालने के बाद मिली लीड, स्कार्पियो कार जब्त
- by रितेश पारीक
- Jul 27,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
