एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को एक परिवादी से शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार, परिवादी का पुत्र नीमकाथाना जेल में बंद है और उसके खिलाफ संगठित गिरोह से जुड़े मामले की सुनवाई चल रही है। आरोप है कि आरोपी एपीपी ने मामले में राहत दिलाने के नाम पर ₹3.25 लाख की रिश्वत मांगी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 111(4) और धारा 308 हटाने तथा अभियोजन पक्ष की पैरवी कमजोर करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत की राशि ₹3 लाख तय हुई। योजना के तहत एसीबी ने जाल बिछाया और तय कार्यक्रम के अनुसार आरोपी कौशल सिंह राठौड़ को जयपुर रेलवे स्टेशन के पास परिवादी से ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। यह ट्रैप कार्रवाई एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस (प्रथम) डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। ऑपरेशन का नेतृत्व सीकर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार और पुलिस निरीक्षक सुभाष मील ने किया। पूरी कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर संपन्न हुई। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला की निगरानी में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो यह भी जांच कर रहा है कि इस रिश्वत प्रकरण में अन्य किसी व्यक्ति की भी संलिप्तता तो नहीं है।सीकर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एसीजेएम नंबर-01, नीमकाथाना के सहायक निदेशक अभियोजन (APP) कौशल सिंह राठौड़ को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीकर एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई जयपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैप लगाकर की। आरोपी पर एक विचाराधीन आपराधिक मामले में अभियोजन पक्ष को कमजोर करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
राहत दिलाने के नाम पर मांगे थे ₹3.25 लाख
गंभीर धाराएं हटाने और पैरवी कमजोर करने का आरोप
जयपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैप
सीकर एसीबी टीम ने की कार्रवाई
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
देश
नीमकाथाना के APP को ₹50 हजार की रिश्वत लेते ACB ने दबोचा:
आपराधिक केस में राहत दिलाने के नाम पर मांगे थे ₹3.25 लाख, जयपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैप कार्रवाई
- by रितेश पारीक
- Jul 25,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
