झुंझुनूं। ऑनलाइन ट्रेडिंग और शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक डॉक्टर से ₹8.51 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का झुंझुनूं पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने झुंझुनूं निवासी डॉ. नवीन प्रकाश बंसल को ऑनलाइन ट्रेडिंग और शेयर बाजार में कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। ठगों की बातों में आकर डॉक्टर ने अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल ₹8 लाख 51 हजार आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद भी न तो निवेश पर कोई रिटर्न मिला और न ही आरोपियों से संपर्क हो सका। इसके बाद डॉक्टर को अपने साथ हुई साइबर ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने झुंझुनूं साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि एएसपी फूलचंद मीणा के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। साइबर थानाधिकारी रामखिलाड़ी मीणा के सुपरविजन और एसआई गोपाल लाल के नेतृत्व में टीम ने कॉल डिटेल, बैंक खातों की ट्रांजेक्शन ट्रेल और मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मिली, जहां पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शेख नसीर (47) निवासी सोनारगांव (थाना जानेफल), संदीप लठाड़ (33) निवासी दुर्गबोरी (थाना डोणगांव) और राहुल सुरदास मेहेत्रे (41) निवासी लोणी गवली (थाना डोणगांव), जिला बुलढाणा (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने देश के अन्य राज्यों में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
मुनाफे के लालच में फंसे डॉक्टर
बैंक खातों और मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग
तीन आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी
देश
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से ₹8.51 लाख की साइबर ठगी, महाराष्ट्र से तीन आरोपी गिरफ्तार:
शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर की ठगी, बैंक ट्रांजेक्शन और मोबाइल लोकेशन से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
- by रितेश पारीक
- Jul 25,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
