कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा एवं वृत्ताधिकारी राजेन्द्र मीणा के सुपरविजन में गठित टीम ने आरोपी कमलेश कुमार (43) पुत्र बनवारी लाल जाट को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार 4 जून 2025 को पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अनन्या अग्रवाल नाम की महिला ने व्हाट्सएप के जरिए इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग का लिंक भेजकर संपर्क किया। इसके बाद अधिक मुनाफा और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर यूपीआई और आरटीजीएस के माध्यम से करीब 50 लाख रुपए की साइबर ठगी की गई। जांच के दौरान सामने आया कि ठगी की राशि में से एक लाख रुपए आरोपी कमलेश के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर ठगी की एक लाख रुपए की राशि भी बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल कमलेश कुमार से पूछताछ की जा रही है और साइबर ठगी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।सवाई माधोपुर। जिले की कोतवाली थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में एक साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद आंध्रप्रदेश में छिपकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने उसे शनिवार रात सीकर से गिरफ्तार किया।
एक साल से था फरार, 5 हजार का था इनाम
इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी
आरोपी के खाते में पहुंचे थे एक लाख रुपए
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
देश
50 लाख की साइबर ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार, एक साल बाद सीकर से दबोचा:
इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की साइबर ठगी
- by रितेश पारीक
- Jul 19,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
