मानपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी विजय मीणा शनिवार को सिकराय कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। पेशी के दौरान उसे जेल भेजे जाने की आशंका थी। उसी समय न्यायालय में लोक अदालत आयोजित होने से काफी भीड़ थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार विजय मीणा को वर्ष 2024 में कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। वह ट्रायल के दौरान जमानत पर बाहर था। जून 2026 में निर्धारित पेशी पर अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण 16 जुलाई को उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। 23 जुलाई 2021 को मानपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार जयपुर पुलिस के कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर की जमीन विवाद को लेकर उनके रिश्तेदार रविंद्र गुर्जर और अन्य साथियों ने कार से टक्कर मारकर तथा लोहे के पाइप से हमला कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में विजय मीणा भी आरोपी है। आरोपी के फरार होने के बाद न्यायालय ने मानपुर थाने को रिपोर्ट भेजी, जिसके आधार पर कोर्ट परिसर से फरार होने का अलग मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विजय मीणा की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं।दौसा के सिकराय न्यायालय में पांच साल पुराने पुलिस कॉन्स्टेबल हत्याकांड का वांटेड आरोपी विजय मीणा सरेंडर करने के बाद मौका पाकर फरार हो गया। घटना शनिवार की है। कोर्ट की रिपोर्ट पर मानपुर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
लोक अदालत की भीड़ का उठाया फायदा
पहले बेल पर था, पेशी से था गैरहाजिर
2021 में जमीन विवाद में हुई थी कॉन्स्टेबल की हत्या
कोर्ट की रिपोर्ट पर नया मामला दर्ज
संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश
देश
दौसा में कोर्ट में सरेंडर करने आया हत्या का आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी:
कॉन्स्टेबल हत्याकांड का वांटेड आरोपी कोर्ट से भागा
- by रितेश पारीक
- Jul 19,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
